Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दो आंदोलनकारी टावर पर चढ़े, मचा हडक़म्प
  • चमोली

दो आंदोलनकारी टावर पर चढ़े, मचा हडक़म्प

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

गोपेश्वर(चमोली)। चमोली जिले में नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों की भूख हड़ताल जारी है। यहां गुरुवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब दो आंदोलनकारी टावर पर चढ़ गए। इससे हडक़ंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पिछले पांच दिनों से मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर आंदोलनकारियों को प्रशासन ने जबरन हटाने की कोशिश की तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। धरने पर बैठे गुड्डू लाल और आंदोलनकारी मदन सिंह टावर पर चढ़ गए। इससे मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आंदोलनकारी लगातार नंदप्रयाग-घाट मोटरमार्ग को डेढ़ लेन चौडीकरण करवाने का शासनादेश जारी करवाने की है मांग। घाट क्षेत्र में पूरा बाजार बंद है और चक्का जाम हो गया है।
गौरतलब है कि बीते दिन नंदप्रयाग घाट सडक़ चौड़ीकरण की मांग को लेकर नंदप्रयाग से लेकर घाट तक 19 किमी क्षेत्र में ग्रामीणों ने विभिन्न कस्बों में मानव श्रृंखला निकालकर विरोध दर्ज किया था। उसके बाद घाट में इस मांग को लेकर आमरण अनशन भी शुरू हुआ। समाचार पत्रों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तत्काल सडक़ चौड़ीकरण का परीक्षण कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश सचिव लोक निर्माण विभाग को दिए हैं, जिससे क्षेत्र की हजारों आबादी की समस्या का समाधान हो सके। लेकिन इस मसले पर आंदोलनकारी अभी आमरण अनशन पर ही डटे हुए हैं।
आमरण अनशन कर रहे टैक्सी यूनियन घाट के अध्यक्ष मनोज कठैत का कहना है कि उनकी मांग नंदप्रयाग घाट सडक़ के डेढ लेन चौड़ीकरण की है। जब तक इसका शासनादेश जारी नहीं होता है तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशनकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुडडू लाल का कहना है कि पहले भी दो मुख्यमंत्री सडक़ चौड़ीकरण की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में शासनादेश जब तक जारी नहीं होता तब तक आंदोलनकारियों को सरकार पर भी भरोसा नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाईल लूट की घटना 14 घण्टे में सुलझाई
Next: उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.