Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड में वन और वन्यजीव रक्षा के लिए मिले 61 ट्रेंड फॉरेस्ट गार्ड
  • नैनीताल

उत्तराखंड में वन और वन्यजीव रक्षा के लिए मिले 61 ट्रेंड फॉरेस्ट गार्ड

RNS INDIA NEWS 30/12/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।उत्तराखंड में वन एवं वन्यजीवों की रक्षा के लिए मंगलवार को 61 प्रशिक्षित वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) मिल गए। मौका था उत्तराखण्ड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी (एफटीआई) में आयोजित वन आरक्षी वर्ष 2025 प्रशिक्षण सत्र (द्वितीय) के दीक्षांत समारोह का, जहां छह महीने का कड़ा प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रदेशभर के 61 वन आरक्षी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि इनमें पांच फॉरेस्ट गार्ड बीटेक पास, सात सेना से सेवानिवृत्त जवान और 15 बीएससी और एमएससी पास युवा भी शामिल हुए। एफटीआई में हुए प्रशिक्षण सत्र में कुल 61 वन आरक्षियों ने भाग लिया, जिनमें 13 प्रशिक्षु ससम्मान, 47 प्रथम श्रेणी तथा 1 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के पंकज मेहरा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक, लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के जसवीर सिंह रजवार को रजत तथा नैनीताल वन प्रभाग के गौरव डांगी को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में प्रशिक्षुओं ने राष्ट्र और वन संरक्षण के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
 बाइक छोड़कर पैदल गश्त करनी होगी : एपीसीसीएफ दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं प्रबंधन) डा. विवेक पाण्डेय ने कहा कि वन आरक्षी वन विभाग की रीढ़ होते हैं। बदलती चुनौतियों के दौर में तकनीकी दक्षता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्यजीवों को समझना है तो गश्त बाइक छोड़कर पैदल करनी होगी। इस मौके पर एफटीआई निदेशक/मुख्य वन संरक्षक डा. तेजस्विनी अरविन्द पाटिल, उप वन संरक्षक डा. अभिलाषा सिंह, उप निदेशक आशीर्वाद कटियार तथा सेवानिवृत्त डीएफओ बलवन्त सिंह शाही आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता एवं नीति प्रभाव पुरस्कार
Next: मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के लिए 10 जनवरी तक बढ़ाया गया ‘बीएलओ आउटरीच अभियान’

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.