Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के लिए 10 जनवरी तक बढ़ाया गया ‘बीएलओ आउटरीच अभियान’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के लिए 10 जनवरी तक बढ़ाया गया ‘बीएलओ आउटरीच अभियान’

RNS INDIA NEWS 30/12/2025
rns featured image new

– उत्तराखण्ड में अब तक की जा चुकी है लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग
– प्री-एसआईआर फेज में प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित कर रहे हैं बीएलओ

देहरादून(आरएनएस)।  आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उत्तराखण्ड में चल रहे ”बीएलओ आउटरीच अभियान” को आगामी 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में इन दिनों प्री-एसआईआर गतिविधियों के क्रम में प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत वर्तमान मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। वर्तमान में प्री एसआईआर अभियान में लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग भी कर दी गई है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की पहल पर 1 दिसंबर 2025 से बीएलओ आउटरीच अभियान सम्पादित किया जा रहा है। इस अभियान में जुड़े ईआरओ,बीएलओ एवं फील्ड ऑफिसर्स की अथक मेहनत से बेहद सीमित समय में ही लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए इस अभियान को 10 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है।  सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्री-एसआईआर फेज में वर्तमान मतदाता सूची में प्रदेश के जिन मतदाताओं की उम्र 38 वर्ष या उससे अधिक है और उनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं उनकी सीधे बीएलओ ऐप से मैपिंग की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के ऐसे मतदाता जो जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं हैं और उनके माता-पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में है तो उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम के आधार पर उनकी प्रोजनी के रुप में ऐसे मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in  एवं www.voters.eci.gov.in  पर सर्च की जा सकती है।  सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जन सामान्य से बीएलओ को अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होनें कहा कि प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए बीएलओ द्वारा हर मतदाता से समन्वय,संवाद और पंहुच सुनिश्चित की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में वन और वन्यजीव रक्षा के लिए मिले 61 ट्रेंड फॉरेस्ट गार्ड
Next: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच को कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.