Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी हरिद्वार को दिए 22 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश
  • हरिद्वार

उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी हरिद्वार को दिए 22 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2022
rns featured image new

रुड़की। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग देहरादून ने एसएसपी हरिद्वार को मंगलौर कोतवाली पुलिस के एक मामले में 22 बिंदुओं पर जांच कराकर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने सख्त रवैया अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार को स्वयं आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत होकर देने के आदेश दिए हैं। अब देखना होगा कि क्या एसएसपी हरिद्वार स्वयं प्रस्तुत होकर जांच आख्या रिपोर्ट देते हैं या फिर अपने किसी प्रतिनिधि के द्वारा जांच आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि इससे पहले भी उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग देहरादून ने एसएसपी हरिद्वार को पूर्व में आदेश जारी किए थे लेकिन एसएसपी हरिद्वार द्वारा इस पर कोई अपनी तरफ से जवाब नहीं दिया गया था।

प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग देहरादून में राजपाल पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी ग्राम थीथकी क्व्वादपुर ने मंगलौर कोतवाली के एसआई रहे आमिर खान, कांस्टेबल राहुल और मनीष के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर फंसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर रखी है। इसी मामले की जांच हेतु उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग देहरादून ने एसएसपी हरिद्वार को 6 दिसंबर 2021 को मामले की जांच कर आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के 4 सप्ताह के अंदर आदेश जारी किए थे। लेकिन एसएसपी हरिद्वार द्वारा मामले में कोई जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई थी जिसके बाद उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने एक बार फिर सख्त रवैया अपनाते हुए 17 मई को एसएसपी हरिद्वार को 22 बिंदुओं पर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के एसएसपी हरिद्वार को स्वंय उपस्थित होकर 5 जुलाई 2022 तक प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश की महान राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू… एनडीए उम्मीदवार पर बोले पीएम मोदी
Next: सीएम ने सौंपी सभी मंत्रियों को जिलों में प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.