Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज…..अगले तीन चार दिन रहेगा मौसम खराब
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज…..अगले तीन चार दिन रहेगा मौसम खराब

RNS INDIA NEWS 02/01/2021
Weather

देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादलों का डेरा रहा। गढ़वाल क्षेत्र व कुमाउं क्षेत्र में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा-हिमपात हुआ। विशेषकर तीन हजार मीटर से ऊपर के इलाकों में हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन चार दिन राज्य में मौसम इसी तरह खराब रहेगा और वर्षा में वृद्धि होगी। तीन जनवरी को गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र में बारिश व हिमपात होने की संभावना है। चार जनवरी को 2500 मीटर से ऊचांई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पांच जनवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-हिमपात हो सकता है। इस दिन ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी हिमपात की चेतावनी है। यही स्थिति छह जनवरी को भी बनी रहेगी, हालांकि छह को इसमें कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि वह 22 सौ मीटर से अधिक ऊचांई वाले इलाकों में आवागमन सुचारु रखने के लिए सडक़ों की सफाई के लिए आवश्यक इंतजाम रखे। मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम खराब रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति बन रही है। धूप छिटपुट मौकों पर ही दिखेगी। मैदानी क्षेत्रों में भी शीत दिवस की स्थिति रहेगी। तापमान मध्यम रहेगा और सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है। पांच जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी हिमपात की संभावना है। जिससे मार्ग अवरुद्ध व सडक़ों पर फिसलन बढ़ेगी। वहीं शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.7, न्यूनतम 5.6, पंतनगर में अधिकतम तापमान 20.6, न्यूनतम 1.1, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.7, न्यूनतम 1.7, नई टिहरी में अधिकतम तापमान 17.2, न्यूनतम 4.8, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 1.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रवासी पक्षियों का शिकार कर आरोपी फरार
Next: सीएम त्रिवेंद्र हुए दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज,जल्द लौटेंगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.