Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं के झगड़े के बाद तनाव गर्माता जा रहा है। सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को 25 जून को बम से उड़ाने की चुनौती दी गई है। पोस्ट से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामलों की गंभीरता को देखते हुए देहरादून की नगर कोतवाली में मुख्य आरोपी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि की ओर से केस दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भड़काऊ और धमकी भरी पोस्ट की गई। पोस्ट में लिखा गया मैं उत्तराखंड पुलिस को चैलेंज करता हूं, जितने भी उत्तराखंड में थाने हैं, मैं धमाका करूंगा 25 जून 2026 को। इस धमकी भरे संदेश को एक्स पर फेसबुक कुछ पोर्टल ने शेयर किया। जिन्हें पुलिस केस दर्ज कर डिलीट करा दिया है। पुलिस की प्रारंभिक साइबर जांच में धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और प्रोफाइल की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी अंबाला सिटी, हरियाणा के रूप में हुई है।
कर्णप्रयाग विवाद से जुड़े हैं तार!
हाल ही में कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रियाएं आ रही थीं। पुलिस का मानना है कि इसी घटना की आड़ में जानबूझकर जनता में खौफ पैदा करने और प्रदेश की शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से यह आतंकी धमकी दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत
Next: ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.