Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • अल्मोड़ा

ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

RNS INDIA NEWS 23/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के प्रथम अल्मोड़ा प्रवास पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अपने संबोधन में महेश नयाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में ग्राम विकास से जुड़ी अनेक चुनौतियां हैं, जिनके समाधान की जनता को अपेक्षा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्राम्य विकास तथा लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभागों की जिम्मेदारी भरत सिंह चौधरी को सौंपे जाने से ग्रामीण विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को नई गति मिलेगी। दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही राज्य के विकास का आधार है और सरकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मेयर अजय वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका राष्ट्रवादी चिंतन और अखंड भारत का संकल्प आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। मुख्य अतिथि भरत सिंह चौधरी ने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और बौद्धिक दृष्टि से समृद्ध क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने का गौरव इसलिए भी विशेष है क्योंकि पार्टी समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जबकि लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित कर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बनाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने किया जबकि समापन पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में किरण पंत, पूनम पालीवाल, कमला तिवारी, निशा बिष्ट, दीपिका बिष्ट, भावना पांडे, सौरभ वर्मा, मनीष जोशी, मनोज जोशी, पंकज भाकुनी, नीरज सांगा, चंदन बहुगुणा, आशीष डोगरा, अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस
Next: मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.