Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, ओले के साथ बरसा
  • उत्तराखंड

दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, ओले के साथ बरसा

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
Weather

देहरादून। राजधानी देहरादून समेत राज्य में बुधवार को आधे दिन चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने लगीं। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। इसी तरह हरिद्वार में भी हल्की बारिश हुई।
ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश हुई। बागेश्वर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। नैनीताल में सुबह तेज बारिश हुई जिसके बाद धूप खिल आई। दोपहर बार यहां फिर बारिश के आसार बन गए। राज्य के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई जगहों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी और बिजली भी गिरी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुयी है। मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म की सक्रियता के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

तेज अंधड़ व बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज
राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में शाम चार बजे पहले तो तेज हवाएं चलीं और फिर आसमान में काले घने बादल छाए। हालांकि कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई डेढ़ घंटे तक राजधानी व आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहा। थोड़ी देर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। दूसरी ओर तेज हवाओं के चलते राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

नैनीताल में मौसम ने कई रंग बदले
सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों ने डेरा जमाए रखा, लेकिन हल्की धूल के भी दीदार होते रहे। अपराह्न ढाई बजे से गरज चमक के साथ पहले बारिश और उसके बाद रुक-रुक कर ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। यह क्रम शाम छह बजे तक अनवरत जारी रहा। बता दें कि नगर में बीते एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अपराह्न ढाई बजे से शुरू हुई ओलावृष्टि और बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप बिष्ट के मुताबिक शाम 6 बजे तक सात मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी।

चमोली जिले में फिर हुई बारिश-बर्फबारी
चमोली जनपद में इन दिनों दोपहर बाद रोज बारिश और बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। गोपेश्वर में ड्रेनेज सिस्टम सही न होने से बारिश का गंदा पानी सडक़ पर बह रहा है।
बारिश, बर्फबारी से जिले में मौसम ठंडक भरा हो गया है। वहीं आपदा प्रभावित घाट ब्लॉक में लोग बारिश होने पर सहम जा रहे हैं। गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, उर्गम, निजमूला घाटी में भी बारिश का दौर जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बादल फटने से कैंची धाम में नुकसान, अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे बंद- देखें वीडियो
Next: 285 करोड़ से ITBP की जमीन पर हवाई रोपवे बनाएगी उत्तराखंड सरकार, केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.