Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डीएम ने खिलाड़ियों को बांटे छात्रवृत्ति योजना के चेक
  • ऊधम सिंह नगर

डीएम ने खिलाड़ियों को बांटे छात्रवृत्ति योजना के चेक

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के पर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्न्यन छात्रवृत्ति योजना कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया। डीएम ने खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति योजना के चेक वितरण किए। डीएम युगल किशोर पंत ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी खेलों के माध्यम से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह बहुत ही गर्व की बात है। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को बेहतर ढंग से खेल के मैदान में प्रदर्शित करें। इससे खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। टीम भावना जागृत होती है और इच्छा शक्ति भी बढ़ती है, जिससे जीवन में दृढ़ता आती है। उन्होंने पैरा ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्णपदक दिलाने वाले मनोज सरकार का भी जिक्र करते हुए कहा कि मनोज सरकार की प्रतिभा शुरू से ही उनके शानदार प्रदर्शन में झलकती थी। डीएमने अपने उस दौर का भी जिक्र किया जब वह एक दशक पहले रुद्रपुर के खेल स्टेडियम में मनोज सरकार के साथ बैडमिंटन खेला करते थे। डीएम ने छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले के 8 से 14 वर्ष तक के आयु वाले 150 बालक एवं 150 बालिकाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह के अनुसार 3 माह की 4500 रुपये की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। कहा कि हर तीन माह के अंतराल में इस तरह की योजना का लाभ छात्र-छात्राओं को मिलता रहेगा। रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में तमाम योजनाएं लागू कर रहे हैं। इसलिए बच्चों को भी चाहिए कि वह खेलों के माध्यम से भी अपने भविष्य को बेहतर संवार सकते हैं। यहां विजय भूषण गर्ग, आरसी आर्या, जिला क्रीडा अधिकारी अख्तर अली, वरिष्ठ समाजसेवी एवं द्रोण कॉलेज आफ ग्रुप के चेयरमैन विजय भूषण गर्ग, भारत भूषण चुघ, रुद्रपुर विधायक प्रतिनिधि राकेश सिंह, नीटू यादव सहित तमाम खेलप्रेमी और खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक पर दराती और चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज
Next: चम्पावत नगर पालिका का होगा सीमा विस्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.