Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • चम्पावत नगर पालिका का होगा सीमा विस्तार
  • चम्पावत

चम्पावत नगर पालिका का होगा सीमा विस्तार

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत नगर पालिका का सीमा विस्तार किया जाएगा। इस संबंध में पालिका की बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। इस संबंध में डड़ा बिष्ट के ग्रामीणों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज पालिका की सीमा से लगे गांव के कुछ स्थान को नगर में शामिल करने का अनुरोध किया था। पालिका इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन में भेजेगी। सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर के विकास को लेकर चर्चा की गई। सभासदों ने नगर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस पर फटीक व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया गया। इसके स्थान पर वार्ड मेंबर की सहमति पर सफाई का रोस्टर तय करने करने की बात कही गई। पालिका की आय बढ़ाने के लिए खाली पड़ी जमीन पर विज्ञापन बोर्ड और एलईडी स्क्रीन लगाने पर सहमति जताई गई। पालिका क्षेत्र में स्थित सभी सुलभ शौचालयों का संचालन सुलभ इंटरनेशनल को देने का प्रस्ताव पास किया। मोटर स्टेशन में महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगाने पर सहमति जताई गई। यहां स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति को डिप्टेश्वर के पास बने पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा। जल संस्थान को नालियों में बेतरतीब फैली पाइप लाइन को ठीक करने के निर्देश दिए गए। एनएच खंड के अधिकारियों को शांत बाजार में खुली नाली को ढकने के लिए कहा गया। भैरवा वार्ड स्थित टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग में किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग भी उठाई गई।
बैठक में ये लोग रहे शामिल
ईओ चंद्रशेखर शर्मा के संचालन में हुई पालिका बोर्ड बैठक में तहसीलदार ज्योति धपवाल, सभासद नंदन सिंह तड़ागी, रोहित बिष्ट, मोहन भट्ट, कलावती देवी, बबीता भट्ट, लोकेश पुनेठा, नामित सभासद कैलाश पांडेय, जल निगम के सहायक अभियंता नरेंद्र मोहन गड़कोटी, सिटी मैनेजर महेश चौहान, जगदीश साह, एनएच के हरिनंदन बिष्ट, विनीत पाटनी, पुष्पा धानिक, प्रदीप जोशी, विपिन जोशी, भुवन बिनवाल, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने खिलाड़ियों को बांटे छात्रवृत्ति योजना के चेक
Next: राशिफल 30 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.