Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऊर्जा निगम के लाइनमैन के साथ की मारपीट
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के लाइनमैन के साथ की मारपीट

RNS INDIA NEWS 19/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  राजस्व वसूली के लिए गांव में गए ऊर्जा निगम के दो कर्मचारियों के साथ एक ग्रामीण ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित द्वारा घटना से अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। लोकेश कुमार निवासी ग्राम सलेमपुर रुड़की ने पुलिस को तहरीर देखकर बताया वह ऊर्जा निगम में लाइनमैन के पद पर कार्य करता है। वर्तमान समय में वह हिमालयन बिजली घर पर अपनी सेवाएं दे रहा है। पीड़ित का कहना है वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर अधिक से अधिक राजस्व वसूली के लिए ऊर्जा निगम द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के चलते 18 मार्च को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने साथी गुलशन त्यागी के साथ मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव तांशीपुर में राजस्व वसूली के लिए गया था। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू की तथा मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के खिलाफ देहरादून से आई विजिलेंस टीम द्वारा मंगलौर कोतवाली में तीन अक्टूबर को बिजली चोरी का मुकदमा लिखाया गया था। इससे पहले आरोपी पर निगम के 5,32161 रुपसे बकाया थे। आला अधिकारियों के कहने पर उसके द्वारा आरोपी का बिजली कनेक्शन काटा गया था। इसी के चलते आरोपी उससे रंजिश रखता था। इंस्पैक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपी सचिन त्यागी निवासी ग्राम तांशीपुर कोतवाली मंगलौर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व लोक सेवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए जाने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जारी
Next: बकाया मांगने पर किराना कारोबारी को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.