Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जारी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जारी

RNS INDIA NEWS 19/03/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा के शुरू होने से तैयारियों में जुट गया है। केदारनाथ पैदल मार्ग में लिंचौली से केदारनाथ तक काफी बर्फ जमी है। ऐसे में गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल आवाजाही सुचारु करने के लिए लिंचौली से केदारनाथ के बीच बर्फ हटाई जा रही है ताकि यहां आवाजाही शुरू की जा सके।लोनिवि डीडीएमए के करीब 50 से अधिक मजदूर बर्फ हटाने में जुटे हैं। लिंचौली से बर्फ हटाते हुए मजदूर दो किमी आगे पहुंच गए हैं। हालांकि अधिक बर्फ होने के कारण मजदूर दो टीमें बनाकर बर्फ हटा रहे हैं। पहली टीम आगे और दूसरी टीम पीछे दोबारा बर्फ हटाकर रास्ते को आवाजाही के लिए तैयार कर रही है।
डीडीएमए के ईई विनय झिंक्वाण ने बताया कि पैदल रास्ते की बर्फ हटाने का काम जारी है। मौसम साथ देता रहा तो जल्द ही टीम केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी।

बदरीनाथ-हेमकुंड में बर्फबारी
चमोली जनपद में मौसम अचानक बदल गया। जिससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के अलावा अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। देर शाम तक भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही।
बारिश और बर्फबारी से चमोली जनपद में फिर से ठंड लौट आई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में करीब 10 फीट बर्फ जम गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने रोड शो किया
Next: ऊर्जा निगम के लाइनमैन के साथ की मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.