Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • उपेक्षा के चलते पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार ने कांग्रेस से ली विदाई
  • टिहरी

उपेक्षा के चलते पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार ने कांग्रेस से ली विदाई

RNS INDIA NEWS 30/12/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  नगर पालिका चुनाव में टिकट न मिलने से आहत चंबा पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ओबीसी महिला के आरक्षित चंबा पालिका सीट से अपनी बहू प्रीति पंवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराते हुए कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से वर्तमान तक वह पार्टी के हर कार्यक्रम, चुनावों में पूरी ईमानदारी के साथ प्रतिभाग करते आ रहे हैं। 2008 और 2013 में उन्होंने पालिकाध्यक्ष के लिए टिकट मांगा, लेकिन उनकी अनदेखी की गई। इस बार ओबीसी सीट पर उन्होंने अपनी बहू के लिए टिकट मांगा, बावजूद इसके उन्हें उपेक्षित किया गया। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। कहा कि चंबा की जनता के आशीर्वाद से अपनी बहू को चुनाव जिताकर लाएंगे, तब कांग्रेस को अपनी गलती का पछतावा होगा। उनके समर्थन में पीसीसी सदस्य अरविंद मोहन सकलानी, लक्ष्मण चांदपुरी, रंजन पंवार, राजेंद्र चौहान, राकेश बिष्ट सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोड़ प्रीति पंवार के समर्थन में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग नपा अध्यक्ष के लिए चार ने कराया नामांकन
Next: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और बड़ा दांव, पुजारी-ग्रंथियों को मिलेंगे 18,000 रुपये

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.