Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • यूपी सिंचाई विभाग ने डैम की भूमि खाली करने को कराई मुनादी
  • ऊधम सिंह नगर

यूपी सिंचाई विभाग ने डैम की भूमि खाली करने को कराई मुनादी

RNS INDIA NEWS 14/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड पीलीभीत ने सिसैया बंधा, बलुवा खैरानी में बसे ग्रामीणों को भूमि खाली करने को लेकर मुनादी करायी। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। अन्यथा उनका अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। शारदा सागर डैम से सटे सिसैया बंधा, बलुवा खैरानी गांव में 293 परिवार बसे हुये हैं। ये लोग यहां खेती भी करते हैं। शारदा सागर खंड पीलीभीत के अधिकारियों का कहना है कि डैम की करीब 238.38 हैक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर ये परिवार बसे हैं। विभाग ने भूमि खाली कराने को लेकर काबिज लोगों को 10 अप्रैल को नोटिस भी तामील कराये थे, लेकिन स्थिति पूर्ववत बनी हुई है। अतिक्रमण नहीं हटता देख शुक्रवार को विभाग ने ध्वनिविस्तारक यंत्रों से मुनादी करायी। टीम ने मुनादी कर काबिज परिवारों को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की अपील की। सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि मुनादी कर चेतावनी दी जा रही है क्योंकि डैम का जलस्तर बढ़ाया जाना है। इसलिए डैम की भूमि से हटाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाया जायेगा। इस मौके पर अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह, अतुल कुमार वार्णेय, लेखराज के अलावा झनकईया थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, मनोज सिंह देव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इधर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जायरीन की जेब से 15 हजार रुपये किए साफ़
Next: 1 लाख 70 हजार की अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.