Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूपी में दवाई फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोग झुलसे
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

यूपी में दवाई फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोग झुलसे

RNS INDIA NEWS 19/11/2023
rns featured image new

सहारनपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारहेड़ा में देहरादून रोड पर स्थित एक दवाई फैक्ट्री में बीती शाम विस्फोट होने से काम कर रहे चार महिला समेत पांच मजदूर झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, एरोसोल फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दवाई फैक्ट्री में शाम को विस्फोट होने की खबर मिलने के बाद पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, वहां पशुओं के शरीर पर होने वाले घाव के लिए एक स्प्रे बनाने का काम चल रहा था।
इस घटना में काम कर रहे चार महिला समेत पांच लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सविता, कश्मीरी, शकुंतला देवी , राजेश कुमारी और अभिषेक पाण्डेय के रूप में की गई है।
गागलहेड़ी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग में झुलसे सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
एसएचओ ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में गैस पाइपलाइन फटने की वजह से आग लगी थी। पीडि़तों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। आगे जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा फिल्म अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के रिश्ते में चाचा केएल अरोड़ा की दवाई बनाने की फैक्ट्री में हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद अभिनेत्री विजयशांति बनीं तेलंगाना चुनाव समन्वयक
Next: बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, गूंजे जय बदरीविशाल के जयकारे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.