Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘अंडरस्टैंडिंग मेंस्ट्रुएशन एंड सर्वाइकल कैंसर’ विषय पर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला
  • अल्मोड़ा

‘अंडरस्टैंडिंग मेंस्ट्रुएशन एंड सर्वाइकल कैंसर’ विषय पर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-26 at 1.11.17 PM

अल्मोड़ा। शुक्रवार को अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के गणित विभाग में सोच संस्था और समाज शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘अंडरस्टैंडिंग मेंस्ट्रुएशन एंड सर्वाइकल कैंसर’ विषय पर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के गणित विभाग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. इला साह ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण बिष्ट मौजूद रहे। कार्यशाला में बीज वक्ता के रूप में सोच संस्था की ओर से हिमांशी भंडारी मौजूद रही। इस दौरान प्रो. जया उप्रेती, प्रो. अरविंद अधिकारी आदि मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रो. इला साह ने सभी अतिथियों और छात्रों का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने मासिक धर्म विषय से जुड़ी जानकारी और इसके सामाजिक तथ्यों पर प्रकाश डाला। प्रो. प्रवीण बिष्ट ने अपने वक्तव्य में सोच संस्था की इस मुहिम को सराहा और सभी से उनके सहयोग की बात की। प्रो. जया उप्रेती ने सोच संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और समाज में मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों को लेकर किए जा रहे कार्यों में सहयोग की बात कही। सोच संस्था की सदस्य और कार्यशाला की मुख्य वक्ता हिमांशी भंडारी ने ‘अंडरस्टैंडिंग मेंस्ट्रुएशन एंड सर्वाइकल कैंसर’ विषय पर अपना वक्तव्य दिया। हिमांशी द्वारा कार्यशाला में पीरियड्स से जुड़ी सभी वैज्ञानिक जानकारियां, आधुनिक सेनिटरी केयर प्रोडक्ट्स, सर्वाइकल कैंसर, पीसीओडी, पीसीओएस सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेजेन्टेशन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज शास्त्र के शोधार्थी आशीष पंत द्वारा किया गया। समाज शास्त्र विभाग की ओर से प्रो. इला साह, डॉ. योगेश मैलानी, डॉ. पुष्पा, डॉ. कुसुमलता मौजूद रहे। सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, राहुल जोशी, मयंक पंत, दीपाली, प्रियंका, हिमांशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी
Next: सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की आवश्यक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.