Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-26 at 10.33.44 PM

लम्बित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण व अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु दिये निर्देश

अल्मोड़ा। शुक्रवार 26 मई को रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारी गणों के साथ सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों  का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में एसएसपी द्वारा साईबर क्राईम के मामलों में ठोस एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया गया। क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंट की तामीली, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, होटल/ढाबों की चैकिंग, अपराध नियंत्रण हेतु निरोधात्मक कार्यवाही, जनजागरुकता, अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, साईबर फ्रॉड व महिलाओं अपराध से सम्बन्धित मामलों में शीघ्र कार्यवाही व जनपद में सुगम व सुव्यवस्थित यातायात हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गए। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अतिक्रमण अभियान, सत्यापन अभियान व अन्य प्रचलित अभियानों में प्रभावी कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी रानीखेत टी. आर. वर्मा, क्षेत्राधिकारी संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, वाचक निरीक्षक अशोक धनकड़, निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अरुण कुमार,  प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना भतरौजखान हेम चन्द्र पंत, एफएसओ रानीखेत एम. पी. सिंह, एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा सतीश चन्द्र कापड़ी सहित जनपद के सभी थाना/एसओजी/एएनटीएफ एवं शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद का शासन पर यूपी, बिहार वाले इंजीनियरों को बचाने का आरोप
Next: ‘अंडरस्टैंडिंग मेंस्ट्रुएशन एंड सर्वाइकल कैंसर’ विषय पर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.