Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता संवर्ग “समूह ग” भर्ती में स्क्रूटनी को लेकर जारी किया अपडेट
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता संवर्ग “समूह ग” भर्ती में स्क्रूटनी को लेकर जारी किया अपडेट

RNS INDIA NEWS 03/08/2021
Screenshot_20210803_125805_compress52.jpg

हरिद्वार। प्रवक्ता संवर्ग समूह ‘ग’ में 21मार्च को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) में सफल घोषित अभ्यर्थियों हेतु उनके द्वारा आवेदन में दी गयी सूचनाओं के मूल दस्तावेजों के मिलान हेतु सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) कार्य हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में उपस्थित होने की सूचना विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित की गयी थी। यह सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) कार्यक्रम आयोग ने स्थगित कर दिया है। जो कि अब मुख्य परीक्षा के बाद होगा। इस सम्बन्ध में आयोग ने विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें लिखा है –


एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह ‘ग’) सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा) परीक्षा-2020 हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या A-1 /S-1/2020 दिनांक 09 अक्टूबर, 2020 के सापेक्ष दिनांक 21 मार्च, 2021 को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) में सफल घोषित अभ्यर्थियों हेतु विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञप्ति संख्या 43/70/01 / डी०आर० (मा०शि०) / सेवा 1 / 2019-20 दिनांक 20 जुलाई, 2021 एवं आयोग की वेबसाइट पर विज्ञप्ति संख्या 45/70/01/ डी०आर० (मा०शि०) / सेवा-1 / 2019-20 दिनांक 20 जुलाई, 2021 के माध्यम से अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में किये गये दावों का उनके मूल अभिलेखों से मिलान करते हुए सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) कार्य हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में उपस्थित होने की सूचना प्रकाशित की गयी थी।

उक्त विज्ञप्ति के संबंध में आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र में तत्समय किये गये दावों एवं शर्तों के अनुरूप वैध शैक्षिक अभिलेख / प्रमाण पत्र एवं अन्य दावों से संबंधित प्रमाण पत्रों का मूल शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों से मिलान मुख्य परीक्षा के उपरान्त किया जाएगा। मा० आयोग के उक्त निर्णय के अनुक्रम में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में दिनांक 09.08.201 08.09.2021 तक अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों के मिलान हेतु निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।

इस संबंध में यह भी अवगत कराया जाता है कि स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा हेतु विषयवार एवं शाखावार पृथक-पृथक मुख्य परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा शुल्क प्राथमिकता (Preference) एवं बहुदिव्यांगता श्रेणी के अन्तर्गत विभिन्न उपश्रेणी का ऑनलाइन चिन्हांकन / अंकन हेतु लिंक आयोग की वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर पूर्व की भांति दिनांक 01.08.2021 से अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिया गया है तथा अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन शुल्क की रसीद, प्राथमिकता (Preference) एवं बहुदिव्यांगता श्रेणी से संबंधित अंकन के प्रिंटआउट के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जिसमें अनुक्रमांक अंकित हो, आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर शैक्षणिक / आरक्षण संबंधी समस्त अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति आयोग कार्यालय को प्रेषित की जानी है।

ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अंतिम तिथि 21.08.2021 एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं शुल्क की रसीद सहित समस्त शैक्षणिक / आरक्षण संबंधी स्वहस्ताक्षरित अभिलेख आयोग कार्यालय में जमा किये जाने की अंतिम तिथि 01.09.2021 (सायं 06:00 बजे तक) निर्धारित की गयी है।

विस्तृत विज्ञप्ति हेतु आयोग की वेबसाइट www.ukpsc.gov.in का अवलोकन करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चैक
Next: प्रेमी जोड़े की घर से भागने की योजना पर परिजनों ने लगाया विराम, मचा हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.