Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्रेमी जोड़े की घर से भागने की योजना पर परिजनों ने लगाया विराम, मचा हंगामा
  • नैनीताल

प्रेमी जोड़े की घर से भागने की योजना पर परिजनों ने लगाया विराम, मचा हंगामा

RNS INDIA NEWS 03/08/2021
default featured image

हल्द्वानी। शादी में वीडियो बनाने वाला युवक राजपुरा क्षेत्र में एक शादी में गया था। जहां उसे एक लड़की पसंद आ गई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो मुलाकात भी होने लगी। ऐसे में अब दोनों ने घर से भागकर शादी करने का मन बनाया तो बीच में परिवार वाले आ गए। 24 वर्षीय स्थानीय युवक व 20 वर्षीय युवती ने सोमवार दो अगस्त को घर से भागने की योजना बनाई।

सामान पैक कर जब दोनों ने भागने का प्रयास किया तो घर वालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने प्रेमी जोड़े को एक साथ पकड़ लिया और भागकर शादी करने का विरोध शुरू कर दिया। मामला खटाई में पड़ता देख प्रेमी जोड़ी ने भी सरेआम प्यार का इजहार कर डाला और साथ में शादी करने का ऐलान भी कर दिया। इसके बाद भी लड़की के घर वाले अंजान लड़के के साथ बेटी को जाने देने पर राजी नहीं हुए।

जिसके बाद दिन भर राजपुरा क्षेत्र में प्यार का हंगामा चलता रहा। जिसमें लड़के के कई परिचित भी मौके पर आ गए।

प्रेमी के साथ लड़की को नहीं जाने देने की जिद पर स्वजन अड़ गए। राजपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। पहले तो लड़की व लड़के को घर जाने के लिए कहा। लेकिन खुद को बालिग बताते हुए वह शादी के लिए अड़ गए। काफी मान मनौव्वल के बाद भी लड़की ने घर वापस लौटने से मना कर दिया। ऐसे में पुलिस के सहयोग से शादी पर सहमति बन गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता संवर्ग “समूह ग” भर्ती में स्क्रूटनी को लेकर जारी किया अपडेट
Next: तीन बच्चों की मां को दो बच्चों सहित भगा ले गया तीन बच्चों का पिता

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.