Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने दोहराया, पंचायतीराज अधिनियम के अनुरूप ही हो चुनाव
  • नैनीताल

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने दोहराया, पंचायतीराज अधिनियम के अनुरूप ही हो चुनाव

RNS INDIA NEWS 14/07/2025
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट ने एक बार फिर राज्य निर्वाचन आयोग को झटका दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव पूरी तरह पंचायतीराज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ही कराए जाएं। कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि किसी भी नियम का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग ने 11 जुलाई को पारित कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। इसी याचिका पर सोमवार दोपहर दो बजे के बाद सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अपने पूर्व आदेश को दोहराते हुए कहा कि जिन प्रत्याशियों के नाम दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाएगा।

कोर्ट के इस आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हालांकि हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। न्यायालय ने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी की पात्रता को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है, तो संबंधित व्यक्ति चुनाव के बाद भी याचिका दाखिल कर सकता है।

अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में दोहरे मतदाता वाले प्रत्याशियों के खिलाफ क्या कदम उठाता है। अदालत का रुख देखते हुए आयोग पर दबाव बढ़ गया है कि वह चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करे।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 जुलाई को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आयोग ने इसी आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए अपने पुराने आदेश को बरकरार रखा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 जुलाई
Next: 2.87 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.