Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 2.87 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

2.87 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव से पहले अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह रानीखेत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पौने तीन लाख रुपये कीमत की 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक स्पोर्ट्स बाइक से चरस की तस्करी कर रहे थे। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में पंचायत चुनाव के मद्देनज़र मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कोतवाली रानीखेत पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में सुभाष चौक रानीखेत के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार मुकेश सिंह और अंकुश सिंह दानू को रोका गया। तलाशी में दोनों के पास से कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही चरस की तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइक भी सीज कर दी गई हैं। गिरफ्तार मुकेश सिंह (21 वर्ष) धारचूला, पिथौरागढ़ का रहने वाला है और बीफार्मा का छात्र है, जबकि अंकुश सिंह दानू (19 वर्ष) तेजम, पिथौरागढ़ का निवासी है और पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहा है। बरामद चरस की बाजार कीमत लगभग 2 लाख 87 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक बिशन लाल, अपर उप निरीक्षक कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल फिरोज खान और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने दोहराया, पंचायतीराज अधिनियम के अनुरूप ही हो चुनाव
Next: सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.