Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में कोरोना के छह नए मामले
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना के छह नए मामले

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के छह नए मामले मिले, वहीं नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में भर्ती कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। फिलवक्त राज्य में कोरोना के 163 सक्रिय मामले हैं। उत्तरकाशी, टिहरी व बागेश्वर में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है, जबकि देहरादून में सबसे अधिक 103 सक्रिय मरीज हैं। सात जिलों में कोरोना के सक्रिय मामले दस से कम हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 9877 सैंपल की जाच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 9871 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में दो व चंपावत में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश में कोरोना के 343821 मामले आए हैं। जिनमें 330121(96.02 फीसद) स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 7399 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

12 हजार 797 व्यक्तियों का टीकाकरण
रविवार को बहुत कम संख्या में टीकाकरण हुआ है। 332 केंद्रों पर 12 हजार 797 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है। राज्य में अब तक 74 लाख 52 हजार 679 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। जबकि 36 लाख 38 हजार 985 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 44 लाख 73 हजार 875 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और 15 लाख 51 हजार 197 को दोनों खुराक लग चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 दिन का मेगा ब्लॉक, 72 रेलगाड़ियां प्रभावित
Next: शिकायत वापस लें नहीं तो जान से मार देंगे

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.