Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यूकेडी नेताओं ने किया पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान
  • हरिद्वार

यूकेडी नेताओं ने किया पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। यूकेडी नेताओं ने हरिद्वार मे होने वाले पंचायत चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ने का ऐलान किया है। प्रैस क्लब मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए यूकेडी नेताओं ने भरोसा जताया कि पंचायत चुनाव के परिणाम दल के अनुकूल होंगे और जनपद मे उत्तराखण्ड क्रांति दल मजबूत होगा तथा पूरे प्रदेश मे दल को इसका लाभ मिलेगा। दल के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तैयार हैं। पूरे दमखम से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ूी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन की अवधारणा को ही समाप्त कर दिया है। प्रदेश कर्ज मे डूब गया है। उन्होने कहा कि हरिद्वार मे होने वाले पंचायत के परिणाम यूकेडी के नजरिए से अच्छे होंगे। प्रदेश मे होने वाले स्थानीय निकायों के सभी चुनावों नें उत्तराखण्ड क्रांति दल पूरी मजबूती से प्रतिभाग करेगा। पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी को लेकर परेशान है। सरकार जनता को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। यूकेडी कार्यकर्ता लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। पंचायत चुनाव में इसका लाभ दल को मिलेगा। जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी व जिला प्रभारी पूर्व केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद दल के कार्यकर्ताओं ने हौसला नहीं खोया है। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। दल के सभी प्रत्याशी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ यूकेडी नेता लताफल हुसैन, अंजना रावत, सरिता पुरोहित, रेखा मियां, प्रमिला रावत, गीता बिष्ट, शकुंतला रावत, किरण कश्यप आदि सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीमार बच्चियों को नहीं मिल रही हॉस्टल में दवा, एसडीएम से की शिकायत
Next: 20 से अधिक लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.