Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सतपुली मल्ली के पास हाईवे पर आया बोल्डर, तीन घंटे ठप रही आवाजाही
  • पौड़ी

सतपुली मल्ली के पास हाईवे पर आया बोल्डर, तीन घंटे ठप रही आवाजाही

RNS INDIA NEWS 15/02/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल-सतपुली के बीच हाईवे चौड़ीकरण के दौरान सतपुली मल्ली के पास रविवार दोपहर बोल्डर आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग कुल्हाड़-रैतपुर और गुमखाल-जयहरीखाल-मैंदोली मार्ग से होकर सतपुली और कोटद्वार पहुंचे। बस और ट्रक आदि बड़े वाहन दोनों ओर वहीं खड़े रहे। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निर्माण एजेंसी ने पोकलेन मशीनों से बोल्डर को हटाकर आवाजाही शुरू कराई। गुमखाल और सतपुली के बीच कई जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार को दोपहर करीब 12:50 बजे पहाड़ कटिंग के दौरान कुल्हाड़ व सतपुली के बीच सतपुली मल्ली में एक विशाल बोल्डर व मलबा हाईवे पर आ गया जिससे कोटद्वार और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से आने वाले दर्जनों वाहन दोनों ओर फंस गए। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। छोटे वाहन कटुगांव-रैतपुर और गुमखाल-जयहरीखाल-मैंदोली मार्ग से होकर सतपुली और कोटद्वार पहुंचे, जबकि बस और ट्रक आदि बड़े वाहन दोनों ओर वहीं खड़े रहे। इससे बसों से यात्रा कर रही सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बसों ने सवारियों को आपस में अदल-बदल कर वापसी की राह पकड़ी। करीब 3 घंटे बाद अपराह्न 3:45 बजे बोल्डर को हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया। इससे पहले गत 20 जनवरी को भी यहां पर काफी मात्रा में बोल्डर व मलबा आने से आवाजाही ठप हुई थी। तब एनएच प्रशासन को मार्ग को खोलने में तीन दिन का समय लगा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने निकाली रैली, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
Next: आर्य समाज ने मनाया दयानन्द बोध दिवस और महाशिवरात्रि पर्व

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.