Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी ने की मूल निवास 1950 लागू करने की मांग
  • देहरादून

यूकेडी ने की मूल निवास 1950 लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/01/2024
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने 2000 से ही मूल निवास 1950 लागू करने की मांग की है। सोमवार को यूकेडी महानगर ने इसके लिए दीन दयाल पार्क में धरना दिया।
इस दौरान दल के संरक्षक एनपी जुयाल ने कहा कि उत्तराखंड में 2000 से पूर्व मूल निवास प्रमाण पत्र मिलता था। लेकिन 2001 के बाद नई सरकार ने नई निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था बनाकर यहां पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र दिया जाने लगा । इस व्यवस्था से बाहर से आने वाले लोगों तथा मूल निवासियों को एक ही श्रेणी में रखा गया। जिससे मूल निवासियों के हक में होने वाली नौकरियां एवं अन्य योजनाओं का लाभ राज्य से बाहर के लोग उठने लगे हैं। जबकि राज्य का मूल निवासी ठगा महसूस करने लगा है। दल के केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा कि मूल निवासियों की कई पीढ़ियां यहां निवास कर करती आ रही हैं। इसके बाद भी उन्हें मूल निवास नहीं मिल रहा है। जिससे उत्तराखंड के बच्चों को अपना अधिकार नहीं मिल रहा है,अपने ही राज्य में उनकी पहचान पर संकट हो गया है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमीला रावत ने कहा कि मूल निवासियों को रोजगार, शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक उद्योगों तथा राज्य की सभी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ मिल सके इसलिए मूल निवास 1950 लागू किया जाना अति आवश्यक है। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के संविधान लागू होने के साथ वर्ष 1950में जो व्यक्ति जिस राज्य का निवासी था ,वो उसी राज्य का मूल निवासी होगा।
इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह गड़िया,केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप कुंवर,एपी जुयाल,जयप्रकाश उपाध्याय, प्रमिला रावत, प्रताप कुंवर, विजय बौड़ाई,पूर्व प्रमुख जयपाल सिंह पंवार , शांति प्रसाद भट्ट,अशोक नेगी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट,गीता बिष्ट, जबर सिंह पावेल,अनिल थपलियाल, प्रीति थपलियाल, आशा शर्मा,राजेश्वरी रावत,विपिन रावत,बृजमोहन सजवान, चंद्रमोहन गाड़िया,धर्मवीर नेगी,राजेंद्रप्रधान, दीपक रावत,देव चंद उत्तराखंडी, , रविंद्र ममगाई, तरुणा जगुड़ी, सरोज कश्यप,कुसुम देवी, रामपाल, राजेश ध्यानी, डीडी पंत,दिनेश प्रसाद सेमवाल,योगी पंवारआदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन खरीद पर रोक सख्त भू कानून की दिशा में प्रभावी कदम : महेंद्र भट्ट
Next: जापान में 1 दिन में भूकंप के 155 झटके, अब तक 13 लोगों की मौत- कई इमारतें जमींदोज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.