Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जमीन खरीद पर रोक सख्त भू कानून की दिशा में प्रभावी कदम : महेंद्र भट्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जमीन खरीद पर रोक सख्त भू कानून की दिशा में प्रभावी कदम : महेंद्र भट्ट

RNS INDIA NEWS 01/01/2024
default featured image

देहरादून। भाजपा ने कृषि भूमि पर बाहरी लोगों की खरीद पर लगाई रोक को सख्त भू कानून की दिशा में प्रभावी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस संदर्भ में जनभावना के अनुरूप सख्त कानून लाने जा रही है।
सोमवार को मीडिया को जारी बयान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर सरकार की ओर से लिया गया यह निर्णय राज्यवासियों की भावनाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सख्त भू कानून के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बीच से आने वाले विषयों को वह गंभीरता से लेकर तत्काल उचित एवं प्रभावी कदम उठाते हैं। इससे पूर्व भी सख्त भू कानून निर्माण की दिशा में पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता ने उच्च स्तरीय समिति गठन की गई थी। जिसकी रिपोर्ट को वरिष्ठ अधिकारियों वाली प्रारूप समिति संवैधानिक, तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं की कसौटी पर परख रही है। इसी तरह कृषि भूमि की खरीद में आ रही गड़बड़ियों के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री ने पहले इन पर जिलाधिकारी की रिपोर्ट जरूरी कर दी थी। लेकिन अब चूंकि भू कानून को लेकर प्रक्रिया निर्णायक दौर में है ऐसे में राज्य से बाहरी लोगों की खरीद पर पाबंदी सही और लोगों की शंकाओं को दूर करने वाला कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार मूल निवास और भू कानून के विषय पर गंभीर है और जल्द ही इसके निर्णायक समाधान की दिशा में काम कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी की नसीहत- हुड़दंग और लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करने वाले सांसद चिंतन करें
Next: यूकेडी ने की मूल निवास 1950 लागू करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.