Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उद्यमी अनूप पर रंगदारी को धमकाने का दूसरा केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

उद्यमी अनूप पर रंगदारी को धमकाने का दूसरा केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/11/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  शराब कारोबारी वरुण अग्रवाल की पत्नी नेहा अग्रवाल ने उद्यमी अनूप अग्रवाल पर धमकाकर करीब तीन करोड़ रुपये हड़पने औैर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में कोर्ट रोड आनंद होम्स निवासी नेहा अग्रवाल ने कहा है कि उसके और उसके पति वरुण अग्रवाल का शराब व्यवसाय है। इसके लिए उसने काशीपुर अर्बन कोपरेटिव बैंक में कुमाऊं वाइन नाम से चालू खाता खोला है। इस खाते में रोजडेल कॉलोनी निवासी अनूप अग्रवाल पुत्र केशव शरण अग्रवाल की प्रॉपर्टी गांरटर के रूप में रखी हुई है। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर अनूप ने उनसे बार-बार रुपये मांगे। डेढ़ साल के अंतराल में वह अनूप को तीन करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। रकम वापस मांगने पर अनूप लगातार टाल-मटोल कर रहा है और उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि अगर तुमने रकम वापस मांगी तो वह उनकी आपत्तिजनक वीडियो एडिट कर वायरल कर देगा। नेहा का आरोप है कि धमकाकर अनूप ने उसका तीन करोड़ रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
एक माह के भीतर अनूप अग्रवाल पर रंगदारी के लिए धमकाने का यह दूसरा केस है। बीती 26 अक्तूबर को स्टेशन रोड निवासी प्रतीक अग्रवाल ने अनूप और उसके पुत्र अनमोल समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी के लिए धमकाने और फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इस केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से कुर्की नोटिस जारी हो चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई राजमिस्त्री की मौत
Next: सिलक्यारा टनल से मजदूरों को निकालने का अब ये है प्लान, इंडियन आर्मी के पास ड्रिलिंग की कमान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.