Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई राजमिस्त्री की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई राजमिस्त्री की मौत

RNS INDIA NEWS 26/11/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  राज मिस्त्री की मौत अत्यधिक रक्त स्राव के कारण हुई थी। पोस्टममार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। मृतक के बड़े भाई ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी रईस अहमद पुत्र शमशुद्दीन ने कहा कि बीती 25 नवंबर की दोपहर को मोहल्ला छीपीयान निवासी आकील पुत्र अ.सलाम, शहजाद पुत्र आशिक निवासी मोहल्ला नई बस्ती ने उसके भाई को फोन कर बुलाया था। मृतक अनीस अपनी पत्नी सबीना को बताकर चला गया। अनीस, शाम तक घर नहीं पहुंचा। पत्नी सबीना ने फोन किया तो अनीस का फोन बंद था। तब उसने परिजनों को बताया। इस पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। बताते हैं कि पत्नी सबीना ने जब आरोपियों के नंबर पर फोन किया तो उन्होंने बताया कि अनीस अहमद को उनके पास कुछ देर में लेकर आ रहे हैं। बताया कि रात करीब 11:30 बजे दोनों आरोपी अनीस को गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसके घर डालकर भाग गए। गंभीर हालत में अनीस को परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ईएमओ ने मामूली सी चोट समझकर प्राथमिक उपचार के बाद अनीस को घर भेज दिया। जबकि उसके भाई के सिर समेत शरीर में कई जगह चोटें थीं। अनीस को होश आने पर उसने अपनी पत्नी सबीना को अकील एवं शहजाद को उसकी हालत के लिए जिम्मेदार बताया। 25 नवंबर को अनीस की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत अत्यधिक रक्त स्राव होने से हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में लटका मिला इलेक्ट्रीशियन का शव
Next: उद्यमी अनूप पर रंगदारी को धमकाने का दूसरा केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.