Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उधारी न चुका पाने पर मारपीट पर छह पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

उधारी न चुका पाने पर मारपीट पर छह पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। उधारी नहीं चुका पाने पर आरोपियों ने एक व्यक्ति को धोखे से सिडकुल ढाल बुला लिया। इसके बाद उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बगवाड़ा निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे और रकम के एवज में एक चेक उसको दिया था, जो कैंसिल हो गया था। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 11 फरवरी को दो बजे के करीब जब न्यायालय में हाजिर होना था तो गुरजीत सिंह ने उसको फोन कर मुलाकात करने के बहाने बुला लिया। गुरजीत सिंह अपने साथ कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, शंकर दत्त, पिंटू गुप्ता और विनोद साहनी को लेकर सिडकुल ढाल पर आ गये और उसको सिडकुल ढाल के पास मिलने के लिए कहने लगे। जब वह वहां पर पहुंचा तो कुलदीप सिंह के हाथ में पिस्तौल थी और हरदीप सिंह व गुरजीत सिंह विर्दी के हाथ में तलवार तथा शंकर दत्त के हाथ में हॉकी पिंटू गुप्ता व विनोद साहनी के हाथ में धारदार हथियार था। सभी लोग उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने पर उतारू हो गये। वहीं कुलदीप सिंह ने उसको जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गुरजीत ने तलवार से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसके सिर पर पगड़ी होने के कारण उसको ज्यादा चोट नहीं आई। चारों लोगों ने उसके साथ लात-घूंसों और हॉकी से मारपीट शुरु कर दी। मारपीट करने पर जब लोग वहां पर पहुंचे तो वह लोग उसको अधमरा छोड़ कर भाग गए।

बताया कि जगदीप सिंह व गुरविंदर सिंह उसको सरकारी अस्पताल ले आए और उसका इलाज कराया। बताया कि उसने इस घटना की शिकायत 12 फरवरी को पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने एसएसपी को 24 फरवरी को पत्र लिखा, लेकिन फिर भी कोई मामला नहीं दर्ज हो सका। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद गुरजीत सिंह विर्दी पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्रीन पार्क डिबडिबा कौशलगंज बिलासपुर जिला रामपुर हाल निवासी अड्डा मछली बार सिब्बल सिनेमा, कुलदीप सिंह पुत्र काबुल सिंह निवासी ग्राम दुरई पोस्ट कौशलगंज बिलासपुर रामपुर हाल निवासी पंजाबी म्यूजिक शॉप आदर्श कालोनी रोड रुद्रपुर, हरदीप सिंह पुत्र मिल्खा सिंह निवासी पसियापुर नवाबगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर हाल निवासी मछली बाजार सिब्बल सिनेमा के सामने, शंकर दत्त पुत्र नारायण निवासी वार्ड नंबर तीन संजयनगर खेड़ा थाना रुद्रपुर हाल निवासी मछली बाजार, पिन्टू गुप्ता पुत्र जीवन गुप्ता निवासी भूरारानी आलोकिट वाटिका निकट एचपी गैस एजेंसी रुद्रपुर हाल निवासी-टैंपो अड्डा मछली बाजार सिब्बल सिनेमा व विनोद साहनी पुत्र चुलाही साहनी निवासी सुभाषनगर डिवडिया पोस्ट कौशलगंज थाना व तहसील बिलासपुर जिला रामपुर हाल निवासी-टैम्पो अड्डा मछली बाजार सिब्बल सिनेमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, मिले 19 नए संक्रमित, 123 एक्टिव मरीज
Next: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.