Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऊधमसिंह नगर जिले में पूरी तरह बंदी का ऐलान
  • ऊधम सिंह नगर

ऊधमसिंह नगर जिले में पूरी तरह बंदी का ऐलान

RNS INDIA NEWS 26/09/2021
rns featured image new

कोई दुकान खुली तो, व्यापारी कर देगा उस दुकान से सामान लेना बंद

रुद्रपुर। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ ‘भारत बंद की अपील पर आज ऊधमसिंह नगर जिले में पूरी तरह बंदी का ऐलान किया गया है। किसान संयुक्त मोर्चा को बंद पर व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों समेत कई संगठनों का समर्थन मिला है। वहीं, कांग्रेस, सपा-बसपा और आप समेत विपक्षी दल भी किसानों के साथ हैं। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन करीब एक साल से चल रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर हर रोज ऊधमसिंह नगर जिले से किसान धरना देने जाते रहे हैं। अब किसान संयुक्त मोर्चा ने सोमवार (आज) को भारत बंद का ऐलान किया है। इसे लेकर रविवार को गल्ला मंडी में किसान महापंचायत हुयी, जिसमें जिलेभर से किसान जुटे। यहां किसान नेताओं ने किसानों से बंद को सफल बनाने की अपील के साथ व्यापारियों और अन्य संगठनों से भी समर्थन मांगा। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिये जाते, आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेताओं ने किसानों से रुद्रपुर में सुबह आठ बजे जुटने की अपील की। कहा गया कि इसके बाद किसान शहरभर में घूमेंगे और दुकानें खुली मिलने पर उन्हें बंद करायेंगे। उधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, जिला बार एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, टुकटुक एसोसिएशन समेत कई संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल भी भारत बंद को लेकर किसानों के साथ हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की चपेट में आकर स्कूटर सवार अधिवक्ता की मौत
Next: मोस्ट वांटेड माओवादी ने वृद्ध जागेश्वर के पास घने जंगल मे खड़ी पहाड़ी पर बनाया था “हाईड आउट”, अल्मोड़ा पुलिस ने खोज निकाला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.