Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोस्ट वांटेड माओवादी ने वृद्ध जागेश्वर के पास घने जंगल मे खड़ी पहाड़ी पर बनाया था “हाईड आउट”, अल्मोड़ा पुलिस ने खोज निकाला
  • अल्मोड़ा

मोस्ट वांटेड माओवादी ने वृद्ध जागेश्वर के पास घने जंगल मे खड़ी पहाड़ी पर बनाया था “हाईड आउट”, अल्मोड़ा पुलिस ने खोज निकाला

RNS INDIA NEWS 26/09/2021
IMG-20210926-WA0002

अल्मोड़ा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान तथा पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश पर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा माओवाद संगठन से सम्बन्धित वांछित ईनामी अभियुक्त भाष्कर पांडे उर्फ भुवन पांडे, उर्फ तरुण पांडे, उर्फ मनीष पांडे उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र शिवानंद पांडे निवासी ग्राम भगरतोला जागेश्वर तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा को पूर्व में 13 सितम्बर गिरफ्तार किया गया था। जिसकी विवेचना पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश चंद द्वारा की जा रही है।
उपरोक्त द्वारा ही वर्ष 2017 में सोमेश्वर तथा द्वाराहाट के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के विरूद्ध जन युद्ध खड़ा करने के उद्देश्य से दीवारों, सार्वजनिक स्थानों में, सरकार व चुनाव विरोधी पोस्टर चिपकाये जाने की बात कबूल की गयी थी।

उपरोक्त क्रम में अन्य गहन पूछताछ हेतु न्यायालय से रिमांड मांगा गया था, पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत होने पर विवेचक द्वारा गहन पूछताछ के आधार पर 2017 में चुनाव बहिष्कार के दौरान माओवादी पोस्टर चस्पा किए जाने के संबंध में भास्कर पांडे द्वारा जहां-जहां पर पोस्टर चस्पा किए गए थे, उस स्थान पर निशानदेही कराई गई।
दौराने पूछताछ के वृद्ध जागेश्वर के पास अपने एक हाइड आउट के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस द्वारा निशानदेही पर हाइड हाउस ढूंढा गया जहां पर इसके रहने का स्थान, रहने के लिए टेंट, स्लीपिंग बैग, कम्युनिस्ट पार्टी का लाल झंडा, दराती, चूल्हे का सामान, खाना बनाने के बर्तन, राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री बरामद हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊधमसिंह नगर जिले में पूरी तरह बंदी का ऐलान
Next: राशिफल 27 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.