Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय महाविद्यालय गरुड़ के नव निर्मित भवन का लोकार्पण
  • बागेश्वर

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय महाविद्यालय गरुड़ के नव निर्मित भवन का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 05/10/2020
06 (21)

बागेश्वर। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से गरुड़ महाविद्यालय में पीजी की कक्षाएं संचालित होंगी। हर बच्चे को उच्च शिक्षा मिले इसके लिए सरकार दिन-रात काम कर रही हैं। गागरीगोल के प्रयागभीड़ा में बने महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री रावत ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा ले सकें, इसके लिए सीटें बढ़ा दी गई हैं। प्रदेश के सभी कॉलेजों को फोर जी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा और पेयजल कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेजों से आइएएस व पीसीएस निकलने चाहिए तभी प्राध्यापकों की मेहनत सार्थक होगी। उन्होंने रुसा से महाविद्यालय में लैब, उपकरणों, पुस्तकों व अन्य सुविधाओं के लिए चालीस लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सहकारिता में उत्तराखंड आत्मनिर्भर बनने जा रहा है। विधायक चंदन राम दास ने उच्च शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रेमलता कुमारी ने कॉलेज की प्रगति आख्या पेश की। रुसा के नोडल अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश राय ने महाविद्यालय भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हेम चंद्र दुबे ने किया। इससे पूर्व गरुड़ पहुंचने पर भाजपाइयों ने ग्वालदम व डंगोली में फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, जिपंस जनार्दन लोहुमी, मंगल राणा, एडवोकेट जेसी आर्या, कैलाश खुल्बे, अंकित जोशी, डॉ वीएस शर्मा, डॉ अवधेश तिवारी, डॉ करुणा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्मार्ट गर्ल कार्यशाला का हुआ आगाज
Next: सिमखेत की छात्रा की गलघोंटू से मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.