Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सिमखेत की छात्रा की गलघोंटू से मौत
  • बागेश्वर

सिमखेत की छात्रा की गलघोंटू से मौत

RNS INDIA NEWS 05/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील के सिमखेत गांव में गलघोंटू बीमारी ने पांव पसार लिया है। गांव की एक बच्ची की इस बीमारी से मौत हो गई है। उसने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रविवार की रात अंतिम सांस ली है। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। बीमारी से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने गांव में शिविर लगाने की मांग की है। सिमखेत गांव के हरीश सिंह की बेटी हर्षिता (12) एक हफ्ते पहले गलघोंटू बीमारी की चपेट में आ गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने उनका इलाज किया। बच्ची में डिप्थीरिया के लक्षण मिले। बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे हल्द्वानी ले गए। रविवार को इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। सोमवार की सुबह परिजन मासूम का शव लेकर गांव पहुंचे। बीमारी के गांव में पांव पसारने से सभी लोग दहशत में हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर बच्चों का टीकाकरण करने और बीमारी की चपेट में आए बच्चों का इलाज करने की मांग की है।

कनलगड़ घाटी में डिप्थीरिया से हो चुकी सात मासूमों की मौत

गरुड़ से पहले कपकोट तहसील के कनलगड़घाटी में भी दस्तक दी थी। बीमारी से चचई गांव में हिमांशी (15) पुत्री मधन राम, नीरज कुमार (13) पुत्र गोपाल राम, विद्या (14) पुत्री दिनेश चंद्र, अंकित (6) पुत्र दीवान राम, सपना (14) पुत्री माधो राम, गौरव (03) पुत्र जोगा राम की मौत हुई है। इसके अलावा जगथाना निवासी कृष्णा (08) पुत्र प्रताप सिंह की मौत हुई है। उसकी दो बहनों का हल्द्वानी सुशीला तिवारी में इलाज चल रहा है। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ के डॉक्टर गांव पर निगरानी रखे हुए हैं। गांव में बीपीडी यानी वैल्यू ऑफ वैक्सीनेशन और टीडी यानी टेटनेस एंड डिप्थीरिया का टीकाकरण शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद डिप्थीरिया की शिकायत सामने आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय महाविद्यालय गरुड़ के नव निर्मित भवन का लोकार्पण
Next: पेंशनर्स संगठन ने मासिक कटौती किए जाने का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.