Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • उच्च हिमालय क्षेत्र में आजीविका का अच्छा साधन बन सकता है अमेश
  • चमोली

उच्च हिमालय क्षेत्र में आजीविका का अच्छा साधन बन सकता है अमेश

RNS INDIA NEWS 22/11/2024
rns featured image new

– दशोली ब्लाक में वैज्ञानिकों ने क्षेत्रवासियों को दी अमेश की जानकारी

चमोली(आरएनएस)।    उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाला जंगली फल अमेश अपने आप में कई विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर एक औषधीय गुण वाला फल है। इसका उपयोग होम्योपैथिक दवाइयां और सौदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है।
जनपद चमोली के उच्च हिमालय क्षेत्र नीती माणा घाटी के निवासियों को अमेश की औषधीय गुणों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को दशोली विकासखंड सभागार में एनआरएलएम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अमेश (सीबकथोर्न) की विस्तृत जानकारी दी गई।
हर्बल रिसर्च डिपार्टमेंट (एचआरडी) के वैज्ञानिक वीपी भट्ट ने ग्रामीणों को बताया कि अमेश (सीबकथोर्न) एक ऐसी बहुउपयोगी पौधा है, जिसका फल, पत्ती और फल के बाहर का छिलका सभी औषधि के रूप मे उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चीन जैसे देश में इस बहुउपयोगी पौधे के लगभग पांच सौ प्रकार के उत्पाद तैयार कर मार्केट में बेचा जाता है। अमेश/सीबकथोर्न से जो जूस निकाला जाता है, उसका उपयोग कैंसर, बीपी, शुगर, बालो के झड़ने को रोकना व शरीर में खून को पतला करने, पशुओं और मनुष्य के जहर खाने से इसको पिलाने से शरीर में जहर को खत्म करने जैसे महत्वपूर्ण बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा घरेलू चटनी, जूस व हर्बल टी में भी इसको उपयोग किया जा सकता है  उन्होंने बताया कि अमेश/सीबकथोर्न में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक शोध के अनुसार विटामिन-सी सबसे ज्यादा नींबू और आंवला में मिलता है, परंतु अमेश (सीबकथोर्न) में नींबू व आंवला से बीस गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।
जिला सहायक परियोजना अधिकारी केके पंत ने कहा कि अमेश (सीबकथोर्न) का ग्रामीणों द्वारा जब जूस और पत्ता निकाला जाएगा, तो इसका दोहन भी होगा। जिसको रोकने के लिए जिला स्तर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सेंटर नर्सरी भी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले स्तर से इसके लिए बजट की व्यवस्था कर इसका पौधा रोपण किया जाएगा।
बैठक में दशोली विकास खंड के खंड विकास अधिकारी डीएस राणा, जोशीमठ ब्लॉक के राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के ब्रांच मैनेजर काला, अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान कागा गरपक पुष्कर सिंह राणा और नीती घाटी क्लस्टर के अध्यक्ष पार्वती देवी, ग्राम पंचायत जेलम, कैलाशपुर, कागा गरपक, द्रोणागिरी की महिला समूह की महिलाएं और ओथ हनुमान चट्टी के प्रधान मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊखीमठ में तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ
Next: दो मंजिला छानी में लगी आग, 16 पशु जिंदा जले

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.