Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/11/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  द्वितीय केदार भगवान मद्ममहेश्वर की डोली शुक्रवार को रांसी से देर शाम गिरिया पहुंच गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने डोली का पुष्प वर्षा और बम बम भोले के जयघोषों के साथ जोरदार स्वागत किया। शनिवार को डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी जहां पूजा अर्चना के बाद भगवान मंदिर में विराजमान होंगे। बीते दिन भगवान मद्महेश्वर की डोली गौंडार से होते हुए रांसी पहुंची। जबकि शुक्रवार को सुबह रांसी में पूजा अर्चना और मांगल गीतों के साथ डोली ने गिरिया के लिए प्रस्थान किया। अनेक जगहों पर लोगों ने डोली का स्वागत किया। शनिवार आज डोली गिरिया से पूजा अर्चना के बाद ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर में भगवान मदमहेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। जहां पूजा अर्चना और परम्परा के साथ डोली मंदिर में विराजमान होगी। बताते चलें कि भगवान मदमहेश्वर की छह महीने शीतकालीन पूजा अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में ही की जाएगी। शनिवार से ही भगवान की शीतकालीन पूजा भी शुरू हो जाएगी। इधर, ऊखीमठ और आसपास के क्षेत्रों में डोली के ऊखीमठ आगमन को लेकर काफी उत्साह है। लोग डोली के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए रास्तों में इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर समिति कर्मी पारेश्वर त्रिवेदी, दिनेश पंवार, प्रधान वीर सिंह, शिव सिंह रावत, अनिल बर्त्वाल सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीआई कोई हथियार नहीं है, बल्कि एक टूल : सूचना आयुक्त
Next: उच्च हिमालय क्षेत्र में आजीविका का अच्छा साधन बन सकता है अमेश

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.