Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रक की चपेट में आकर पिता की मौत, बेटा घायल
  • हरिद्वार

ट्रक की चपेट में आकर पिता की मौत, बेटा घायल

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार। स्कूल से मासूम बेटे को लेकर घर वापस लौट रहे व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर चालक फरार होने में कमयाब रहा, जिसकी कनखल पुलिस तलाश कर रही है। दुर्घटना कनखल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास हुई।

वाल्मीकि बस्ती निवासी सागर 40 वर्ष अपने पांच वर्षीय बेटे अर्णव को स्कूल से लेकर वापस लौट रहे थे। बंगाली मोड के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र नीचे जा गिरे। राहगीरों ने दोनों को बंगाली अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पिता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, बंगाली अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत भी नाजुक बनी है, उसके हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। दुर्घटनास्थल से आरोपी चालक फरार होने में कामयाब रहा। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक एक गोदाम में केले उतारकर वापस लौट रहा था, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।   हरिद्वार, शहर के अंदर हुई सड़क दुर्घटना ने पुलिसिया कार्यशैली की पोल भी खोलकर रख दी है। व्यस्तम समय में ट्रक की शहर के अंदर कैसे एंट्री हुई, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। कनखल क्षेत्र वैसे ही घनी आबादी वाला क्षेत्र है ऐसे में दिन के समय ट्रक के अंदर एंट्री करने का नतीजा एक एक युवक की मौत के तौर पर सामने है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की बिजली कटौती बंद करने की मांग
Next: बाण गंगा में संदिग्ध स्थितियों में शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.