Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले की तैयारियां शुरू
  • रुद्रप्रयाग

त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले की तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी स्थित शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में वामन द्वादशी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 3 सितम्बर को मंदिर में ऐतिहासिक हरियाली मेले का आयोजन होगा। जिसके बाद 5 सितम्बर से मंदिर में पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन प्रारंभ किया जाएगा। मेले में लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी सहित कई लोक गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेले के सफल संचालन के लिए मेला समिति प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण दे रही है। वामन द्वादशी मेला एवं जनहित विकास समिति त्रियुगीनारायण के सहयोग से बीते बर्षों की तरह इस वर्ष भी वामन द्वादशी मेला भव्य रूप से मनाया जाएगा। मेले 3 सितम्बर को हरियाली मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांव के सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों में जौ की हरियाली उगाते है। मेले के दिन मंदिर में पूजा अर्चना व परिक्रमा करने के बाद सर्वप्रथम यह हरियाली वामन भगवान को अर्पित करेंगे। जिसके बाद हर घर में यह प्रसाद के रूप में बितरित की जाएगी। गांव में यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। समिति के अध्यक्ष दिवाकर गैरोला ने बताया कि 5 सितम्बर को निसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति के लिए यहां एकादशी उपवास करेगी। इसी दिन रात्रि को गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, गायक विक्रम कप्रवान, कुलदीप कप्रवान, सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 6 सितंबर को लोक गायक सौरभ मैठाणी, दर्शन फर्स्वाण, अनीशा रागड, अनूप सेमवाल तथा 7 सितंबर लोक गायक इन्द्र आर्य, माया उपाध्याय, विजय पंत, शुभम गैरोना सहित कई स्थानीय कलाकारों की ओर अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेले में इस बार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बताया कि मेले को आकर्षण बनाने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। मेले को लेकर मेला समिति की ओर से पोस्टर, बैनर एवं निमंत्रण पत्रों से प्रचार प्रसार शुरू का दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग मेले में पहुंच सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएसपी परियोजना में स्थानीयों की उपेक्षा से विधायक नाराज
Next: अलकनंदा पर नया पुल नहीं बनाने पर कांग्रेसियों का धरना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.