Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अलकनंदा पर नया पुल नहीं बनाने पर कांग्रेसियों का धरना
  • रुद्रप्रयाग

अलकनंदा पर नया पुल नहीं बनाने पर कांग्रेसियों का धरना

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। नगर मुख्यालय स्थित अलकनंदा नदी पर बेलनी पुल के स्थान पर शासन-प्रशासन द्वारा नए पुल निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई न करने से गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में एक दिवसीय धरना दिया। बेलनी पुल के समीप ही धरना देते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि प्रशासन ने पुल की जर्जर हालत को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही तो रोक दी किंतु इसके निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुल के समीप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल की मौजूदगी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट एवं ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि इस पुल से केदारघाटी और नागपुर क्षेत्र की 75 फीसदी जनता निर्भर है किंतु पुल की जर्जर हालत में सुधार नहीं किया जा रहा है। यहां नए पुल निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी, किंतु नए पुल बनाने को लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि यदि जल्द नए पुल का निर्माण नहीं किया गया तो कांग्रेसी बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, गौचर के पूर्व नपं अध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर पंवार, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, सभासद संतोष रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र नौटियाल, दीपक भंडारी, संदीप नेगी, नरेश नौटियाल, त्रिलोक सिंह नेगी, बंटी जगवाण, लक्ष्मण रावत, नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले की तैयारियां शुरू
Next: किसान हाट में सब्जी के दामों पर काश्तकारों में तकरार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

देवर गांव में हुए हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो दोषियों को दो-दो वर्ष का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.