Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रेन में सीट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ट्रेन में सीट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार (आरएनएस)। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन में सीट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को रेलवे पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर हरिद्वार लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस गिरोह के अब तक चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

शनिवार को एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि हाल के दिनों में रेलवे स्टेशन पर बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों और यात्रियों के साथ ठगी की घटनाएं सामने आ रही थीं। अयोध्या के मंझनपुर निवासी मनोज कुमार तिवारी ने 24 जनवरी को जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 दिसंबर 2025 को वह हरिद्वार से घर लौट रहे थे। ट्रेन में आरक्षण नहीं होने पर एक युवक ने खुद को टीटी का रिश्तेदार बताकर सीट कंफर्म कराने का भरोसा दिलाया और उनका मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा पिन ले लिया। इसके बाद उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 60,500 रुपये निकाल लिए गए।

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की गई। जांच में एक मोबाइल नंबर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रह्लाद सिंह के नाम पर मिला। पूछताछ में पता चला कि उसका मोबाइल और दस्तावेज पहले ही चोरी हो चुके थे और उनका इस्तेमाल ठग गिरोह कर रहा था।

तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों राजेश कुमार और विपिन कुमार की लोकेशन बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया बाजार में मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरोह के एक अन्य सदस्य रामकिशोर यादव का नाम भी सामने आया, जिसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। वारदात के दौरान चोरी के मोबाइल और सिम से ऑनलाइन लेनदेन कर कुछ समय बाद उन्हें नष्ट कर दिया जाता था। गिरोह खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के मजदूरों को निशाना बनाता था और स्थानीय बोली में बातचीत कर उनका विश्वास जीत लेता था। वारदात के बाद आरोपी पांच से सात दिन में अपना ठिकाना बदल लेते थे, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल में फर्जी एप डाउनलोड करा दो लाख रुपये उड़ाए
Next: रॉन्ग साइड से आए युवकों ने पहले टक्कर मारी, विरोध पर युवक को पीटा, बुलेट तोड़ी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.