Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मोबाइल में फर्जी एप डाउनलोड करा दो लाख रुपये उड़ाए
  • ऊधम सिंह नगर

मोबाइल में फर्जी एप डाउनलोड करा दो लाख रुपये उड़ाए

RNS INDIA NEWS 07/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।    गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर मोबाइल में फर्जी एप डाउनलोड कराया और उसके खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलमिन्द्र सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी सिंह कॉलोनी ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और वह अपने मोबाइल में पीएनबी वन एप का उपयोग करते हैं। 27 और 28 फरवरी को जब उन्होंने पीएनबी वन एप खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला। इसके बाद 1 मार्च को उन्होंने गूगल पर पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। सर्च के दौरान मिले एक नंबर पर उन्होंने कॉल कर दी। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। पीड़ित के अनुसार, कॉलर ने उनके व्हाट्सएप पर पीएनबी वन नाम की एक एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड कर उसमें बैंक से संबंधित जानकारी भरने को कहा। पीड़ित ने कॉलर के बताए अनुसार एप डाउनलोड कर उसमें अपनी बैंक डिटेल दर्ज कर दी। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में उनके पीएनबी खाते से 25-25 हजार रुपये के आठ ट्रांजेक्शन कर कुल दो लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री हेलिपैड पर हेली सेवा शुरू कराने की मांग
Next: ट्रेन में सीट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.