Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मासूम की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मासूम की मौत

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। दिनेशपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर वार्ड-7 सिंधु कॉलोनी निवासी प्रवीण नारंग की चार साल की बेटी परी घर के सामने रास्ते पर खेल रही थी। सामने से मिट्टी उतार कर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने एक घर के सामने ट्रैक्टर को रोक दिया। परी खेलते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने आ गई। इस बीच चालक ने सामने देखे बगैर ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। परी ट्रैक्टर और ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल परी को तत्काल नगर के निजी चिकित्सालय के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। पिता प्रवीण थाने के पास चाय की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। परी की मृत्यु के बाद उसके पिता, मां रेनू, बहन सिमरन और पीहू का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया आसपास की सीसीटीवी के फुटेज को चेक करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को चिह्नित कर उसे कब्जे में ले लिया गया है। चालक अभी फरार है। मामले में अभी भी कोई तहरीर नहीं मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध कालोनियों का किया निरीक्षण
Next: खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.