Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी झील पर्यटन हब के रूप में होगा विकसित, एडीबी ने किए 2100 करोड़ स्वीकृत
  • टिहरी

टिहरी झील पर्यटन हब के रूप में होगा विकसित, एडीबी ने किए 2100 करोड़ स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 17/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करने के 2100 करोड़ के प्रोजेक्ट को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी)ने मंजूरी दे दी है। इस रकम से झील किनारे छह टूरिज्म क्लस्टर तैयार किए जाएंगे, जिससे झील के आसपास के गांव टूरिज्म हब में बदलेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद क्षेत्र में रोजगार के साथ ही स्वरोजगार के मौके विकसित होंगे। भारत सरकार पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दे चुका है। गुरुवार को एडीबी की टीम ने भी इस प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। पूरे प्रोजेक्ट को परखने के बाद एडीबी की ओर से भी मंजूरी दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष तौर पर चालीस हजार और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दो लाख परिवार लाभान्वित होंगे। ग्रामीण क्षेत्र को आर्गेनिक होमस्टे के रूप में विकसित किया जाएगा। टिहरी में पर्यटन अवस्थापना एवं सुविधाओं के विकास के साथ-साथ झील के चारों ओर एक रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है।
इस प्रोजेक्ट के तहत छह टूरिज्म क्लस्टर विकसित होंगे। इनमें नई टिहरी, डोबरा चांठी, तिवाड़ गांव, कोटी कॉलोनी, मदन नेगी, टिहरी झील शामिल होंगे। इन सभी क्लस्टर में आसपास के गांवों को भी शामिल किया जाएगा। हर क्लस्टर की एक थीम होगी। ऑर्गेनिक, हिस्ट्री, एडवेंचर, लग्जरी थीम के तहत इन क्लस्टर पर काम होगा। इसके जरिए नए टूरिज्म हब विकसित किए जाएंगे।

ये होंगे काम:  झील में चार स्थानों पर वॉटर स्पोर्ट्स केंद्र, टैंट कॉलोनी, कोटी कॉलोनी से डोबरा-चांठी तक पर्यटन रोड, होम स्टे कलस्टर, डोबरा चांठी पार्क, मल्टी लेवल कार पार्किंग, मनोरंजन कॉम्प्लेक्स, एक्वैटिक कॉम्पलेक्स, थ्री स्टार बुटीक होटल, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, बायो डायवर्सिटी पार्क, योग एवं पंचकर्म केन्द्र, रोपवे निर्माण, वृक्षारोपण और लाइट एवं साउंड लेजर शो आदि कार्य प्रस्तावित हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 जुलाई
Next: नाबालिग को भगाने का आरोपी पंजाब से पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.