Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तिब्बती समाज के लोग हमारे भाई मित्र और सहयोगी- काऊ
  • देहरादून

तिब्बती समाज के लोग हमारे भाई मित्र और सहयोगी- काऊ

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

देहरादून। तिब्बती समाज के लोग हमारे भाई ,मित्र और सहयोगी हैं, उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। यह बात विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने सोमवार को देहरादून में आयोजित हुई भारत तिब्बत समन्वय संघ उत्तराखंड की प्रान्त स्तरीय बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि रायपुर विधानसभा में निवास कर रहे तिब्बती समाज के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि तिब्बत भारत का ही हिस्सा है और हम तिब्बत को कभी भी चीन का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि तबब्बत को चीन से जल्द आजादी मिले। उन्होंने अपने संबोधन में कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए भी मिलकर प्रयास करने की बात कही। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी ने भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा देशभर में किये जा रहे जनजागरण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को राममंदिर आंदोलन की तर्ज पर चलाये जाने की जरूरत है। तिब्बती सरकार के प्रतिनिधि दुन्दुप ग्याल्पो ने तिब्बती समाज की समस्याओं से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा तिब्बत और वहां के लोगों पर अत्याचार का सिलसिला लगातार जारी है। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो प्रयाग दत्त जुयाल ने तिब्बत को लेकर पॉलिसी में बदलाव करने की बात कही। उन्होंने बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के प्रान्त संरक्षक बनने की घोषणा की। प्रान्त उपाध्यक्ष कर्नल आमेश मन्हास ने भी तिब्बत के अनेक विषयों को बैठक में रखा। इस दौरान देहरादून के जिलाध्यक्ष गिरीश नेगी, कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रान्त महामंत्री मनोज गहतोड़ी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ सूरज कुमार पार्चा, महिला विभाग की प्रान्त अध्यक्ष डॉ वंदना स्वामी,महामंत्री अंजली माहेश्वरी, दीपक मिश्रा, भारत तिब्बत समन्वय संघ के युवा विभाग के अध्यक्ष रजनीश नेगी, महामंत्री आशीष सेमवाल, युवा विभाग के प्रांत उपाध्यक्ष सार्थक भट्ट, तिब्बतन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष तेनजिन जिंपा, तिब्बतन महिला एशोसिएशन की अध्यक्ष तेनजिन डक्की आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य सेवा से हटाए कर्मियों के समर्थन में ‘आप’ का सचिवालय कूच, पुलिस से नोकझोंक
Next: दून में बैंक के ड्राप बाक्स में डाला चेक, लक्सर में हुआ कैश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.