Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग नहीं बनने से लोग परेशान
  • टिहरी

थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग नहीं बनने से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 23/03/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला थत्यूड़-कैम्पटी मोटर मार्ग निर्माण के लगभग 9 साल बाद भी पूरा नहीं बन पाया है। जिस कारण आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मोटर मार्ग को पूर्ण करने की मांग शासन-प्रशासन से की है। थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग के निर्माण के शेष बचे 13 किलोमीटर में से डेढ़ किलोमीटर की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण यह सड़क अधूरी पड़ी हुई है। वर्ष 2016 में निर्माण प्रारंभ हुआ। यह निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों में परेशानी झेलने के कारण आक्रोश है। इस मोटर मार्ग के किलोमीटर 12 से 17 तक सड़क मानकों के अनुरूप नहीं कट पाई, जिससे इस पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। इस सड़क से लगडासू, कांडाजाख, कफूल्टी, तूनेटा, लावणी धार, कोल्टी, मवाणा सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग जुड़ते हैं। जिन्हें ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि यह मार्ग बन जाए तो कैम्पटी क्षेत्र के कई गांवों को भी ब्लॉक मुख्यालय तक आने-जाने में सुविधा होगी। ग्रामीणों का मानना है कि यदि यह मार्ग पूरा हो जाता है तो मसूरी और कैम्पटी आने वाले पर्यटक थत्यूड़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवलसारी और नाग टिब्बा तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इससे स्थानीय युवाओं को होमस्टे और स्वरोजगार के नए अवसर भी मिलते और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी संभव होता। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल कैरवाण, ग्राम प्रशासक देवेंद्र पंवार, पूर्व प्रधान दयाल सिंह, विक्रम सिंह पंवार, सुभाष पंवार आदि ने शासन-प्रशासन से शीघ्र इस अधूरे मोटर मार्ग को पूरा करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा की कार्यकारिणी का विस्तार
Next: बड़मा कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियां शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.