Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बड़मा कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियां शुरू
  • रुद्रप्रयाग

बड़मा कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 23/03/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  आगामी 26 मार्च से जखोली ब्लाक के दिगधार में शुरू होने वाले बडमा कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले को लेकर मेला समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। बड़मा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए पांडाल एवं स्टाल बनाने का कार्य किया जा रहा है। मेले में जहां स्थानीय स्कूली बच्चे एवं महिला मंगल दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे, वहीं मेले में चर्खी, झूले, दुकानें भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। मेला समिति के अध्यक्ष विशम्बर रावत एवं सह सचिव कालीचरण रावत ने बताया कि आगामी 26 मार्च से मेले रंगारंग आगाज शुरू हो जाएगा। जिसका समापन 28 मार्च को होगा। तीन दिवसीय बड़मा महोत्सव का आयोजन को लेकर मेला समिति तैयारियों में जुटी है। मेला स्थल पर पांडाल बनाने के साथ ही मंच एवं स्टालों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मेले के लिए निमंत्रण पत्र के साथ प्रचार प्रसार भी जोरों पर चल रहा है। ताकि अधिक से अधिक मेलार्थी मेले में पहुंच सके। मेले में क्षेत्र की महिला मंगल दल एवं स्कूली बच्चे अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। मेले में मेलार्थियों के लिए चर्खी, झूले, दुकानें भी लगाई जाएंगी। मेले में सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने के विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए जाएंगे। मेले में स्थानीय उत्पादों के स्टालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि महिला समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की अधिक से अधिक ब्रिकी हो सके। बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। कहा कि मेले में स्थानीय कलाकारों एवं उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग नहीं बनने से लोग परेशान
Next: पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर किया हमला, हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.