Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ठण्ड के बावजूद घरों से बाहर निकल लोगों ने किया उत्साह से वोट
  • अल्मोड़ा

ठण्ड के बावजूद घरों से बाहर निकल लोगों ने किया उत्साह से वोट

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: प्रदेश में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना बड़ी चुनौती हो गई है। इस चुनौती से निपटने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने खूब जतन किए हैं। स्वीप के माध्यम से जागरूकता के साथ ही विभिन्न एनजीओ की मदद से भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। युवाओं को खासतौर से जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां हुईं तो 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को पहली बार घर से मतदान करने का मौका दिया गया है। वहीं अल्मोड़ा जिले के 48 विधानसभा द्वाराहाट चौखुटिया में भी सफलता पूर्वक मतदान हुआ, जहाँ एक ओर मौसम में भी कुछ बदलाव था, ठंड बहुत हो रही थी लेकिन जनता की उत्सुकता को देखकर लग रहा था की जनता अपने मत का उपयोग करना चाहती है। द्वाराहाट विधानसभा के सभी बूथों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मतदान हो रहा था। स्वास्थ विभाग की टीम भी तत्पर थी। द्वाराहाट विधानसभा में भी मतदान ठीक रहा किंतु पहले के मुकाबले बहुत धीमी रफ्तार में मतदान हुआ।

आपको बता दें कि प्रदेश में शाम पांच बजे तक 59.37 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान का समय खत्म होने वाला था। हालांकि बूथों के बाहर भी लंबी लाइन लगी हुई थी। वही आपको ले चलते है जिलेवार आंकड़ों पर कि 2022 विधानसभा चुनाव में किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्य के 13 जिलों में पांच बजे तक हुआ इतना मतदान
अल्मोड़ा 50.65, बागेश्वर में 57.83, चमोली में 59.28, चंपावत में 56.97, देहरादून में 59.81, हरिद्वार में 67.58, नैनीताल में 63.12, पौड़ी में 51.93, पिथौरागढ़ में 57.49, रुद्रप्रयाग में 66.36, टिहरी में 52.66, ऊधमसिंह नगर में 65.13 और उत्तरकाशी में 65.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान
Next: स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने किया मतदान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.