Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है, जहां शाम पांच बजे तक 59.37 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। प्रदेश के निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद 13 जिलों में शाम पांच बजे तक 59.37 फीसदी लोग अपने मत डाल चुके हैं। प्रदेश में मतदान का समय छह बजे तक है।
शाम पांच बजे तक सर्वाधिक 67.58 फीसदी मतदान हरिद्वार जिले में दर्ज किया गया जबकि उत्तरकाशी जिले में 65.55 फीसदी, उधमसिंह नगर जिले में 65.13 फीसदी और नैनीताल में 63.12 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का सबसे कम प्रतिशत अल्मोड़ा में 50.65 प्रतिशत रहा।
प्रदेश में मतदान के लिए बनाए गए सभी 8624 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें देखी जा रही हैं तथा दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की संख्या में और बढोतरी हुई। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में 100 वर्षीय नारायण सिंह कपकोटी ने भी मतदान किया जहां जिला प्रशासन ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
इसके अलावा, कई मतदान केंद्रों पर गर्भवती स्त्रियां और दिव्यांगजन डोली में बैठकर मतदान के लिए पहुंचे। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक तथा आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, योग गुरु रामदेव आदि प्रमुख लोग सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल रहे।
खटीमा से लगातार तीसरी बार जीतने का प्रयास कर रहे धामी के साथ उनके निर्वाचन क्षेत्र के तराई नगला मतदान केंद्र पर उनकी पत्नी गीता और मां विशना देवी भी मत डालने पहुंचीं। मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। पुलिस ने बताया कि प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट
Next: ठण्ड के बावजूद घरों से बाहर निकल लोगों ने किया उत्साह से वोट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.