Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ठंड और भूख से बुजुर्ग महिला की मौत
  • टिहरी

ठंड और भूख से बुजुर्ग महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

नई टिहरी। चमियाला बाजार में फुटपाथ पर रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति में से आखिरकार पत्नी बसंती देवी ने भूख और ठंड के कारण मंगलवार को दम तोड़ दिया। जिसका नगर पंचायत ने बालगंगा व भिलंगना नदी के संगम पर दाह संस्कार किया गया। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण निवासी 70 वर्षीय शेर सिंह को घर से भाई ने जमीन जायजाद से बेदखल कर दिया था। उसकी कोई संतान न होने के कारण वह पत्नी सहित पेट पालने के लिए घनसाली के चमियाला कस्बे में एक आटा चक्की में काम कर अपना गुजर बसर कर रहा था। लेकिन कुछ माह पहले चक्की मालिक ने दूसरा नौकर रख लिया। शेर सिंह पत्नी सहित सड़क पर आ गया। श्रीकोट गधेरे पर निर्मित प्रतीक्षालय को दोनों ने अपना आशियाना बना लिया, लेकिन चारों ओर से खुला होने व बिस्तर के अभाव के साथ ही खाना पीना न मिलने के कारण उसकी पत्नी बसंती देवी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना बालगंगा तहसील प्रशासन व पुलिस थाना घनसाली को दी गई। लेकिन संवेदनहीन प्रशासन मौके पर नहीं आया। अंत मे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुलदीप नैथानी ने मानवता का परिचय देते हुए बसंती देवी का हिन्दू रीति रिवाज से दाह संस्कार किया। नगर पंचायत के ईओ कुलदीप नैथानी ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी गई, लेकिन कोई भी सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं आया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह राणा ने पत्नी के चले जाने के बाद बुजुर्ग शेर सिंह के लिए प्रशासन से रहने के लिए घर व खाने-पीने की व्यवस्था देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक ने किया पार्किंग कार्य का शुभारंभ
Next: भालू के आतंक से लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.