Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तेज धमाके के साथ कबाड़ी की दुकान में लगी आग
  • हरिद्वार

तेज धमाके के साथ कबाड़ी की दुकान में लगी आग

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

रुडकी। धमाके के साथ कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। परिजनों को जैसे ही आग की जानकारी मिली तो वह घर से बाहर निकल गए। सूचना पाकर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऊपरी मंजिल तक आग को नहीं पहुंचने दिया। वरना तो बड़ा हादसा हो सकता था। आंशका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इमली रोड पर इस्लाम की कबाड़ की दुकान है। दुकान में अचानक आग लग गई और तेज धमाका हुआ। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वह ऊपरी मंजिल से उतर कर सीधा सडक़ की ओर भाग गए। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और धुंआ आसमान छूने लगा। आग लगती देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का कुछ प्रयास किया लेकिन आग काबू नहीं हो पाई। इसके बाद सूचना अग्निशमन कर्मचारी और उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह को मिली। नरेंद्र सिंह ने आसपास के लोगों को हटाया जबकि अग्निशमन कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस बीच आग ऊपरी मंजिल तक पहुंचने लगी। अग्निशमन कर्मचारियों ने जल्दी पानी की बौछारें कर आग पर काबू पा लिया। इस बीच गली और रोड पर तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। लोगों ने घटना की वीडियो अपने कैमरे में भी कैद की। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगी। अग्निशमन अधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि भजन सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर जल्द ही आग को बुझा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड गाइडलाइन्स : उत्तराखंड में प्रवेश को कोरोना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य
Next: पुलिस कर्मियों को कुचलने के प्रयास में आरोपी चालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.