Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत, दो घायल
  • टिहरी

टिहरी में ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   चंबा-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर मांडू गांव सूर्याधार के पास बुधवार तड़के एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत के साथ दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया है। जबकि मृतक का शव भी पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। नई टिहरी थाना पुलिस के अनुसार बुधवार तड़के उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक मांडू गांव सूर्याधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस पर पुलिस व एसडीआरएफ 108 सेवा के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटना में चालक विनोद कुमार (30) पुत्र विशन निवासी ग्राम चिल्लौथ थाना धरासू उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हुई है। जबकि पुलिस व एसडीआरएफ ने घायलों में विजय बिष्ट (36) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी झड़ी पानी चंबा टिहरी गढ़वाल व संतोष देवी (35) पत्नी शिवम वर्मा निवाासी रुड़की जनपद हरिद्वार को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया ट्रक चालक विनोद को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच भी कर रही है। पुलिस ने मृतक व घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है। रेस्क्यू अभियान में पुलिस सहित एसडीआरएफ के एएसआई दीपक मेहता, राकेश रावत, शैलेंद्र चमोली, अनिल नेगी व रंजीत सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग की शिकायत पर रुकवाया बाल विवाह
Next: शराब के ठेके के खिलाफ आक्रोश, उपपा ने दिया आंदोलन को समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.